Meaning of Veda | वेद का अर्थ

0
4808
Veda | वेद

तो दोस्तो आज हम इस पोस्ट के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे कि वेद का अर्थ क्या है?

वेद का अर्थ क्या है? | What is the meaning of Veda?

वेद शब्द विद् विचारणें धातु से निष्पन्न होता है। इसी धातु से :-

  • ‘विदित’ (जाना हुआ)
  • ‘विद्या’ (ज्ञान)
  • ‘विद्वान’ (ज्ञानी)

जैसे आदि शब्द बने हैं। स्वामी दयानन्द ने वेद शब्द की व्याख्या इस प्रकार की है-

Maharshi Dayanand Saraswati image

” विन्दन्ते लभन्ते विदन्ति विचारयन्ति सर्वे मनुष्याः
सत्यविद्यां यैर्येषु वा तथा विद्वांसश्च भवन्ति ते वेदा  ”

स्वामी दयानन्द

अर्थात् जिनसे सभी मनुष्य सत्यविद्या को जानते हैं, प्राप्त करते हैं, विद्वान होते हैं अथवा सत्यविद्या की प्राप्ति के लिए प्रवृत्त होते हैं वे वेद हैं।

वस्तुत : वेद शब्द का व्याकरण निष्पन्न अर्थ ज्ञान है क्योंकि वेद की व्युत्पत्ति ज्ञानार्थक विद् धातु से है। ऋषियों ने योगबल से समाधि में स्थित रहकर वेदों का दर्शन किया है।

ज्ञान शब्द व्यापक अर्थ का सूचक (प्रतिपादक) है इतिहास, भूगोल, गणित आदि भी ज्ञान है।

मुख्यतः वेद शब्द का प्रयोग प्राचीन समय में सामान्य रूप से सभी विषयों के लिए किया जाता था। इसलिए वेद कहने से ज्ञान अभिप्रेत है।

तो यह जानकर स्पष्ट कहा जा सकता है कि वेद का अर्थ ज्ञान है।

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है आपको यह पोस्ट Meaning of Veda | वेद का अर्थ अच्छा लगा होगा।

अगले पोस्ट में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि वेदों के रचयिता कौन हैं? क्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here