What is Vedas? | वेद क्या है?

0
4890
Veda | वेद
  • तो दोस्तो आज हम इस पोस्ट के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे कि वेद क्या है ?

What is Vedas? | वेद क्या है?

वेद एक ग्रन्थ है जो की विश्व के सबसे प्राचीनतम साहित्य ग्रंथों में से एक है।

वेद ही हिन्दू धर्म के सर्वोच्च और सर्वोपरि धर्मग्रन्थ हैं।

भारतीय आध्यात्मिक चिंतन का मूल आधार तथा साहित्य की अमर गौरवमयी धरोहर वेद है।

वेद भारतीय संस्कृति के वे ग्रन्थ हैं, जिनमे ज्योतिष, गणित, विज्ञान, धर्म, ओषधि, प्रकृति, खगोल शास्त्र आदि लगभग सभी विषयों से सम्बंधित ज्ञान का भंडार भरा पड़ा है.

वेद संस्कृति भाषा में लिखे गए मंत्रों से रचित एक ग्रंथ है। जिसमें मंत्रों के द्वारा ज्ञान दिया गया है।

वेदों को धर्म ग्रंथ भी कहा जाता है पर यह सिर्फ धर्म ग्रंथ नहीं है यह एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें संपूर्ण जानकारी उपलब्ध

तथा इतिहास का ऐसा स्रोत है जो पोराणिक ज्ञान-विज्ञान का अथाह भंडार है जैसे :-

  • गृहस्थ जीवन की साधारण बातें हैं, पिंड, ब्रह्मांड, तत्त्व, प्रकृति, देवता, आत्मा – परमात्मा, सृष्टि, परलोक, जीवन, मृत्यु, अमरता,
  • देश – काल के प्रभाव से लेकर युद्ध की घनघोर चर्चा है, तो निष्पाप जीवन बिताने की गहरी चिंता है।
  • खाने, पीने, नाचने, गाने, बाल बच्चों में मग्न रहने की बात है, तो पर्वतों के किनारे तथा नदियों के तट पर ध्यान करने की भी सोच है।
  • अभिचार, टोना टोटका, झाड़ – फूंक आदि हैं, तो उद्दात आत्मज्ञान, आत्मसंयम तथा मोक्ष के लिए प्रेरणा भी है।

प्राचीन भारतीय ऋषि जिन्हें मंत्रद्रिष्ट कहा गया है, उन्हें मंत्रो के गूढ़ रहस्यों को ज्ञान कर, समझ कर, मनन कर उनकी अनुभूति कर उस

ज्ञान को जिन ग्रंथो में संकलित कर संसार के समक्ष प्रस्तुत किया वो प्राचीन ग्रन्थ “वेद” कहलाये।

अर्थात् वेद भारत के प्राचीन ज्ञान-विज्ञान का मूल स्रोत हैं तथा सृष्टि से जुड़ी सभी बातों का ज्ञान इस ग्रंथ में उपलब्ध है।

पर वेदों को समझना इतना आसान नहीं है।

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है आपको यह पोस्ट What is Vedas? | वेद क्या है? अच्छा लगा होगा।
अगले पोस्ट में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि वेद शब्द का अर्थ क्या है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here